Lava Z2 Max स्मार्टफोन लॉन्च

पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुए Lava Z2 के सक्सेस होने के बाद कंपनी के द्वारा Lava Z2 Max स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, Z2 Max में बड़े डिस्प्ले एवं बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे खास तौर से ऑनलाइन स्टडी करने बाले स्टूडेंट को देखते हुए तैयार किया गया है। 



Lava Z2 Max स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा हाई लाइट फीचर फोन का 7 इंच का HD+ बड़ा डिस्प्ले है और 6000mAh की बिग बेटरी है। 

Lava Z2 Max फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर लगाया गया है, साथ में 4G VoLTE सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में  डुअल रियर कैमरे का सेटअप दिया गया है, और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन है। एवं यह फोन Android 10 (Go edition) पर काम करता नजर आएगा। 

Lava Z2 Max फोन को सिर्फ एक ही वैरिएंट में लांच किया गया है, जिसमे 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,799 रुपये है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन मिलते है, जो है स्ट्रोक्ड ब्लू और स्ट्रोक्ड सियान, दोनों ही विकल्प में फोन के बैक पैनल पर पैर्टन दिया गया है। इस फोन को Lava website, Amazon और Flipkart द्वारा खरीद सकते है।

Lava Z2 Max Specifications
इस फोन में डुअल-सिम (नैनो) के साथ में Android 10 (Go edition) दिया गया है। इस फोन में 7 इंच का HD+ (720x1640 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पीपीआई 258 पिक्सल डेंसिटी, फोन का आस्पेक्ट रेशियो   20.5:9 है, और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3  मौजूद है। इसके अलावा, फोन में क्वाड कोर मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

·    7 inch HD+ display

·    6,000mAh battery

·    13MP + 2MP dual cameras

·    8MP front-camera

·    MediaTek Helio A20 processor,

·    2GB RAM

·    32GB internal storage

·    Android 10 (Go Edition)


फोटोग्राफी के लिए Lava Z2 Max स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है , जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल LED फ्लेश लाइट के साथ है। सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Connectivity features की बात करे तो इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS and a USB Type-C पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post