कोरोना का प्रचंड रूप और अधिक विकराल होता जा रहा है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कई जानी-मानी हस्तियों की मौत हो गई है। कल ही आज तक के एंकर रोहित सरदाना की मौत से मीडिया में खलबली मच गई थी, और आज फिर दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर कनुप्रिया की कोरोना से मौत होने की खबर सामने आई है।
कनु प्रिया की करीबी नोना वालिया ने सोशल मीडिया पर कहा है कि कनुप्रिया अब हम सब के बीच नहीं रही हैं। कनु प्रिया एंकर के साथ एक्टर भी रही हैं तथा दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा था कि वह अस्पताल में भर्ती हैं तथा उन्हें सभी की दुआओँ की जरूरत है।