कोरोना काल के बीच पूर्व
प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की तीसवीं पुण्यतिथि 21 मई पर पूर्वांचल
समाज के कद्दावर कॉंग्रेस नेता राणा सुजीत सिंह ने कहा कि देश आज संकट से जूझ
रहा है,
जिसकी वजह से बहुत ज्यादा लोग दुःख और परेशानी में हैं। पूर्व
प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यह होगी कि इस कोरोना
काल में आम लोगों की जान बचाई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत में
सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। आधुनिक भारत में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्यूनिकेशन
क्रांति का श्रेय उनको जाता है।
राणा सुजीत सिंह ने कहा,
आज देश को उनके सोच के अनुसार चलने की जरूरत है। क्योंकि आज
अगर कोंग्रेस की सरकार होती तो देश में कोरोना जैसी महामारी का संकट नहीं होता। आज
देश के लोगों को वैक्सीन नही मिल रही, जबकि स्वर्गीय डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के समय में महामारी आयी
थी,
तब एक दिन में दो करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गयी थी। परंतु आज
की सरकार एक महीने में भी इतनी वैक्सीन नहीं लगा पाई है और सबसे शर्म की बात है की
जनता की गाढ़ी कमाई से बनाई हुई साढ़े छह करोड़ वैक्सीन दूसरे देश को बेच दी गयी।
उन्होंने कहा कि देश
में जो भी मेडिकल व्यवस्था है, वो कांग्रेस ने बनवाई, जबकि देश की भाजपा सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य
सुविधाओं के नाम पर जनता को छलने का काम किया। मुहल्ला क्लीनिक आज बदतर हालत में हैं। इस क्लिनिक के नाम पर आम आदमी पार्टी ने जनता की
गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया है, और कहीं ना कहीं यह बहुत बड़े घोटाले की संकेत देती है ।
आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी व उपाध्यक्ष अली मेहंदी के नेतृत्व में कोरोना काल में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। देश भर में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता स्वर्गीय राजीव गाँधी के सेवा और सदभाव के सिद्धांत पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। पर दुःख की बात ये भी है कि इस सेवा के जलन से विपक्ष क़ानूनी करवाई करने की कोशिश भी कर रहा है। पर राणा सुजीत सिंह का कहना है कि इससे हमें और हिम्मत मिलती है और यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा, इसके लिए हम कृत संकल्पित हैं।
