इंदौर में सख्त लॉकडाउन का विरोध - कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में कांग्रेस विधायक


इंदौर में लगाए गये सख्त लॉकडाउन पर प्रदेश में सियासत शुरु हो गई है। जहां एक ओर कैलाश विजयवर्गीय ने प्रशासन के इस फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई थी, वहीं अब विजयर्गीय का समर्थन कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने किया है। अब राजनीति के धुर-विरोधी अब एक साथ सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।

 

बता दें कि इंदौर में लगे सख्त लाकडाउन पर सरकार के निर्णय का लगातार विरोध हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विट करते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े करते हुए इस निर्णय का विरोध किया है। वहीं विजयवर्गीय को मर्थन देकर आगर-मालवा के कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। वानखेड़े ने कैलाश विजयवर्गीय के ट्विट को रिट्विट करते हुए लिखा कि "कैलाश जी को इस विषय पर मेरा भी समर्थन है।"


Post a Comment

Previous Post Next Post