गुड़हल - फूल एक - लाभ अनेक


- रूपा सोनी, ईमेल : nikky.soni10@gmail.com

 

गुड़हल के फूलों के बारे में हम सब जानते हैं। ये अक्सर घरो में लगा मिल जाता है। इसके सफ़ेद और लाल फूल होते हैं। इसकी पत्तियां और फूल दोनो ही हमारे लिये काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं।आज हम हमारी बॉडी, स्किन और बालों के लिये कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बात करेंगे।

 

1) मधुमेह के रोगियों को गुड़हल की पत्तियों का सेवन करना चाहिये। रोज 10-20 पत्तियां खाना चाहिये।

 

2) अगर आपके शरीर के किसी भाग में सूजन और जलन हो रही है तो गुड़हल की पत्तियों को पीस कर लगा लें। थोड़ी देर में आराम मिलने लगेगा।

 

3) चेहरे पर मुहासे हो गये हों तो गुड़हल की पत्तियों को पानी में उबाल के पीस लें और मुहासो पर सूखने तक लगा कर रखें। कुछ दिनों में ही असर दिखने लगेगा।

 

4) गुड़हल के लाल फूलों को पानी मे उबालकर इसकी चाय पीने से ब्लडप्रेशर मे फ़ायदा होता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और ब्लड प्रेशर नियंत्रण मे रहता है।

 

5) किडनी स्टोन में गुड़हल की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से दर्द मे राहत मिलती है और स्टोन की परेशानी भी दूर होती है।

 

6) अगर आपको एनिमिया की बीमारी है तो गुड़हल के लाल फूलों को सुखाकर, उसके एक चम्मच पाउडर को दूध के साथ लेने से ये बीमारी ठीक हो जाती है।

 

7) गुड़हल बालों के लिये भी बहुत फ़ायदेमंद है। नारियल के तेल में सूखे गुड़हल के फूलों को डालकर 5 मिनिट तक गरम करें, फिर ठंडा कर के इसका उपयोग बालो में करें। बालो का झड़ना कम हो जायेगा।

 

8) गुड़हल के फूलों का पेस्ट बनाकर उसमें दही मिक्स कर के बालो में कम कम से एक घंटे के लिये लगा कररखे, फिर शेम्पू कर लें। डेंड्रफ से छुटकारा मिल जायेगा।

 

9) गुड़हल के फूलों के पाउडर को गुलाब जल में मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे पर चमक लाता है।

 

10) चेहरे से दाग, धब्बे हटाने के लिये गुड़हल के फूलों  के पाउडर में मुल्तानी मिट्टी, लेमन और हनी मिक्स कर के चेहरे पर 20 मिनिट तक लगा केरखें, फिर पानी से धो डालें।

Post a Comment

Previous Post Next Post