म0प्र0 मंत्रालय बार एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता
एडवोकेट ने शिवराज सिंह से अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी की
बीमारी चल रही है एवं 20 मार्च 2020 से अधिवक्तागण किसी न किसी रूप से समाज से
जुड़कर सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। कई अधिवक्ताओं को आवश्यक कार्य के कारण
न्यायालय भी जाना पड़ता है एवं फील्ड में रहकर कार्य करना पड़ता है।
संजय गुप्ता ने अनुरोध किया है कि जिस तरह उन्होंने म0प्र0
के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुरोध पर पत्रकारों को फ्रन्ट लाईन वर्कर घोषित
किया गया है, उसी प्रकार
अधिवक्ताओं को फ्रन्ट लाईन वर्कर घोषित किया जाये।
