भोपाल, म0प्र0 मंत्रालय बार एसोसियेशन के अध्यक्ष, अधिवक्ता संजय गुप्ता ने म0प्र0 के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि म0प्र0 में लगभग 60,000 अधिवक्ता हैं एवं अधिकांशतः अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 20 मार्च 2020 से कोविड-19 के कारण न्यायालय के कार्य लगभग बंद हैं एवं वर्तमान में भी प्रारंभ होने की कोई संभावना नहीं है। इस कारण जिन अधिवक्ताओं का दुखद निधन हो गया है, उनके परिजनों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि समस्त
नियमों को शिथिल करते हुये 20
मार्च 2020 के बाद जिन
अधिवक्ताओं का कोविड-19
महामारी के कारण
स्वर्गवास हुआ है,
उनके परिजनों को
तत्काल 5 लाख रूपये दिये
जायें एवं जो अधिवक्तागण 20
मार्च 2020 के बाद कोविड-19 महामारी से
प्रभावित हुए हैं एवं पॉजीटिव हुए हैं, उन्हें भी तत्काल 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाये।
