एबी 5 मल्टीमीडिया प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘आन बान शान‘ की डबिंग इन दिनों मुंबई में जोर शोर से चल रही है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और काजल यादव मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की शूटिंग हाल ही में संपन्न हुई है, जिसको लेकर फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू उत्साहित है। ये कहना है फिल्म के निर्माता विनोद गुप्ता व अजय गुप्ता का। उन्होंने दावा किया कि फिल्म बेहद अच्छी बनी है। फिल्म की कहानी देशभक्ति और माता-पिता की सेवा के साथ जिंदगी में कुछ करने के जुनून को लेकर चलने वाले आज के युवा की कहानी है। फिर इस कहानी में एक रसूखदार लड़की की एंट्री होती है, जिसके बाद कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है। हमारी फिल्म का क्लाइमेक्स इतना शानदार है कि जब आप उसे सिनेमा में देखेंगे तो बहुत मजा आएगा। इसलिए आपसे आग्रह कि फिल्म सिनेमाघरों में कोविड नॉर्म्स का पालन करते हुए जाकर देखें।
निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि फिल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं। हमारी फिल्म ‘आन बान शान‘ सही मायनों में बॉक्स ऑफिस की ‘आन बान और शान‘ को बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और काजल यादव के अलावा अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, देव सिंह, राजा गुरु, अनीता रावत, रितु पांडेय, अंबिका बानी, सोनल त्रिवेदी, रमेश नौटियाल, चंदन कश्यप, ज्योति कलश, अशोक अत्रि त्रिपाठी, वंदना मिश्रा, शिवेश तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के कथा पटकथा व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। संवाद यस. के. चैहान और संगीत का मधुकर आनंद है। गीतकार यस. के. चैहान, प्यारे लाल यादव, विनय निर्मल संतोष पुरी, हरेराम डेंजर, यादव राज, कैमरामैन जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी), एडिटर- प्रकाश झा, पीआरओ संजय भूषण पटियाला, नृत्य कानू मुखर्जी, एक्शन दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर- सिकंदर विश्वकर्मा और कार्यकारी निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं।
