दाऊद और अंडरवल्र्ड के पीछे भागता बाॅलीवुड

90 के दशक में बड़े पर्दे पर ऐसी कई कहानियों ने जन्म लिया, जिनकी पृष्ठभूमि में या तो अंडरवल्र्ड डॉन थे या फिर उनके आतंक की झलक। अंडरवल्र्ड से जुड़े जितने भी बड़े नाम रहे हैं, उनकी कहानियों को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों ने बहुत ही चाव से देखा है। फिर चाहे अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम हों या फिर इस जुर्म की दुनिया के दूसरे गैंगस्टर छोटा राजन, माया डोलस, मान्या सुर्वे हों, सभी को दर्शक देख चुके हैं। 

 


दाऊद के किरदार पर बनी चर्चित फिल्मों का जिक्र करें तो अनुराग कश्यप की ‘ब्लैक फ्राइडे‘, राम गोपाल वर्मा की ‘कंपनी‘ और निखिल आडवाणी की ‘डी डे‘ है। वहीं, मिलन लूथरिया ने ‘वंस अपान ए टाइम इन मुंबई‘ में अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद के उदय को दिखाया था। ‘हसीना पारकर’ और वेब सिरीज ‘एक थी बेगम‘ में भी दाऊद का जिक्र किया गया है। साल 2002 में आई फिल्म ‘कंपनी‘ की कहानी दाऊद इब्राहिम की जिंदगी पर आधारित थी। 

 

अब 2021 में एक बार फिर से जाने माने निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा लेकर आ रहे हैं अपनी फिल्म ‘डी कंपनी‘।

Post a Comment

أحدث أقدم