मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े का जन्मदिन आज, फैंस से लेकर सेलेब्स ने दी बधाई


-
मुंबई से संजय भूषण पटियाला, ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com

 

हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े का आज जन्मदिन है। वे अपने जन्मदिन को मुंबई में अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कई बॉलीवुड, मराठी व भोजपुरी कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उनके साथ फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए।

 

इसके लिए पाखी ने सबका आभार जताया और कहा कि इस बार वे अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ, अपने फैमली के बीच मना रही हैं। जिन लोगों ने, फैंस ने और कुलीग्स ने उन्हें बधाई भेजी है, पाखी ने उनको  दिल से शुक्रिया कहा है। बता दें कि पाखी हेगड़े इन दिनों एक बार फिर से भोजपुरी में सक्रिय हो गयी हैं और लंबे समय बाद पाखी का खेसारीलाल यादव के साथ रिलीज हुआ गाना 'बंगलिनिया' खूब वायरल भी हो रहा है। इसके अलावा भी उनके दूसरे गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم