आजकल अनुचित खान पान के चलते, हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं या यूं कहें कि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो गयी है। हम बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। तो आज हम कुछ ऐसे काढ़ों की बात करेंगे, जिसे आप घर पर ही बना सकते हैं और अपनी और अपने परिवार की रोगों से सुरक्षा कर सकते हैं।
1)
तुलसी का काढ़ा- इसको बनाने के लिये 6-7 तुलसी की पत्ती,एक छोटा अदरक का टुकडा, 3-4
किशमिश, थोड़ी दालचीनी पाउडर, 3-4 कालीमिर्च लेकर, एक पैन में 2 ग्लास पानी डाले और
यह सारी सामग्री डालकर 15 मिनट तक उबालें, उसके बाद थोड़ा गुनगुना काढ़ा इस्तेमाल करें।
2)
गिलोय काढ़ा- इसको बनाने के लिये आपको गिलोय की दो दन्ठल लेनी है। उनको छोटे टुकडो में
काट लें, 6-7 तुलसी की पत्ती,5 लौंग, 6-7 नीम की पत्ती और एक छोटा टुकडा अदरक का। इन
सबको लेकर एक पैन में डालकर उसमे 2 ग्लास पानी मिक्स कर के उसको तब तक उबालें, जब तक
पानी आधा ना रह जाए। उसमे फिर से 2 ग्लास पानी डालकर तब तक पुनः उबालें जब तक कि पानी
आधा ना हो जाये। पानी आधा होने पर गुनगुना होने दें और गिलोय काढ़ा तैयार है।
3)
अदरक और एपल साइडर विनेगर काढ़ा- इसको बनाने के लिये एक छोटा अदरक का टुकडा चाहिये और
एक चम्मच एपल साइडर विनेगर, थोडा सा शहद. अदरक को छोटे टुकडो में काट लें, एक कप पानी
पैन में डालें और उसमें अदरक डालकर उबलने दें, अदरक के उबलने के बाद गैस बंद कर दें
तथा इसमें शहद और एपल साइडर विनेगर डालकर मिक्स करें, गुनगुना हेल्दी काढ़ा पीने के
लिये रेडी है।
4)
दालचीनी काढ़ा- इसको बनाने के लिये एक कप पानी पैन में लेकर उबालें, फिर उसमें आधा चम्मच
दालचीनी पाउडर मिलायें। इस मिक्सचर में एक चम्मच शहद डालकर पियें। यह एक बढ़िया इम्युनिटी
काढ़ा है।
5)
हल्दी का काढ़ा- इन सब के अलावा जो सदियों सेघरों में इस्तेमाल किया जा रहा है, वो है
हल्दी वाला दूध। बस एक ग्लास दूध को गरम करें और उसमें फ्रेश हल्दी को बारीक काटकर
मिला दें, जब उबलने लगे तो आंच से उतार लें और थोडा ठंडा होने दें। हल्दी वाला दूध
तैयार है।
- रूपा सोनी,
ईमेल : nikky.soni10@gmail.com