आज हम जिस फ़ूड की बात करने जा रहे हैं, उसको धरती का सबसे ज्यादा सेहतमंद फ़ूड कहते हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं फ्लेक्ससीड्स की, जिसको हिंदी में अल्सी भी कहते हैं। दोस्तों, अल्सी में फाइबर, प्रोटीन, फैट, मैग्निशियम, फोसफोरस, कार्बोहायड्रेड, ओमेगा-3 और कैल्शियम पाया जाता है। आपने कई बार देखा होगा कि कुकीज़ में, स्वीट्स में अल्सी मिक्स की जाती है और कहा जाता है कि यह ओमेगा-3 रिच फ़ूड है, पर काफ़ी लोग इसको खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं।
आज हम यही बताने जा रहे हैं कि इसको कैसे खाना है। आप इसको स्मूदी में मिक्स कर सकते हैं या कर्ड में मिक्स कर के खा लें। इसे चपाती बनाने वाले आटे में भी मिक्स कर सकते हैं। आपको रोजाना इसे दो छोटे चम्मच के बराबर लेना है, या तो आप इसको थोडा पीसकर रख लें और फिर इस्तेमाल करें। मार्केट मे जो भुनी हुई अल्सी मिलती है, उसका इस्तेमाल ना करें। आप बाजार से लाकर कर दो या तीन मिनिट इसको सेंक लें, फिर इस्तेमाल करें।
जिन लोगो को हार्ट की बीमारियां हैं, उनके लिये यह काफ़ी फ़ायदेमंद है। यह डायबिटिज पेशेंट्स के लिये भी काफ़ी लाभकारी है, इसके सेवन से ग्लूकोज का लेवल सन्तुलित रहता है। जिनको आर्थराइटीज की बीमारी है, कमर में, पीठ में, घुटनों में दर्द रहता है, वो भी अगर अल्सी लें तो बहुत फ़ायदा होता है| ये एक एंटी ऑक्सीडेंट है, जो समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकता है और आपके चेहरे से झुर्रियां हटाता है। ओमेगा-3 आपको फिश और फिश ऑइल से भी मिल सकता है, पर अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अल्सी का इस्तेमाल कीजिये। अल्सी को अपनी डाइट में शामिल कर के आप खुद को और अपने हार्ट को सालों तक जवान बनाये रख सकते हैं।
- रूपा सोनी,
ईमेल : nikky.soni10@gmail.com