इंदौर के दिलीप मेहता ने गुरुपद रज फ़िल्म के लिए गाये दो भजन

इंदौर के दिलीप मेहता ने गुरुपद रज फ़िल्म के लिए गाये दो भजन, श्रद्धा जगाते हुए शांति देने वाले ये बहुत जल्द लोकप्रिय होने लगे हैं

विगत दिनों इंदौर के दिलीप मेहता के बॉलीवुड के फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस गुरुपद रज फ़िल्म द्वारा बनाये गये दो भजनों के वीडियो म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज़ और ज़ी म्युज़िक द्वारा रिलीज़ किये गये। पहला अत्यंत मधुर शिव भजन अनुराधा पोडवाल और दिलीप मेहता की आवाज़ में है। ज़ी म्युज़िक के वीडियो में "मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री और दिलीप मेहता नज़र आ रहे हैं। सह कलाकार हर्षिता, दीपक गर्ग, राधाकांत झा आदि हैं। संगीत और निर्देशन कार्तिकेय तिवारी का है।

https://www.youtube.com/watch?v=M4Zuz4bu7Vk

दूसरा भजन टी सीरीज़ म्यूजिक कम्पनी द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर लॉन्च किया गया है। दिलीप मेहता ने वीडियो में अभिनय किया है। साथ में प्रतिष्ठित कलाकार परीक्षित साहनी, पुष्पा वर्मा,  किशोरी शहाणे, सूरज थापर, अक्षय सैनी, शीतल जायसवाल और हर्षीन कौर हैं। राम भगवान के इस भजन "एक तेरा सुमिरन" असल मे एक धार्मिक शॉर्ट फ़िल्म का भजन है। जो लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इसका संगीत और निर्देशन कार्तिकेय तिवारी ने किया है। गायक दिलीप मेहता से उनके मोबाईल नंबर 9826024100 पर संपर्क किया जा सकता है।




- इंदौर से वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रघुवंशी
व्हाट्सएप नंबर: 8770588140


Post a Comment

Previous Post Next Post