देश में कोरोना से मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। आज बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और उनका पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अरुण सिंह ने 27 फरवरी को बिहार के मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था।
