कोरोना के उपचार में उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी


 

रेमडेसिविर इंजेक्शन की क्राइसेस का फायदा उठाते हुए अब अस्पताल और दवा दुकानदार चार गुना दाम पर बेच रहे है। इस मामले में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह काफी सख्त हैं और उन्होने साफ कहा है कि यदि कोई शिकायत आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीज से ज्यादा पैसे नहीं लिए जाएं। कोविड संक्रमण को कई लोग अवसर मानकर जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं। यहां तक कि जीवन रक्षक इंजेक्शन के तीन से चार गुना ज्यादा दाम ले रहे हैं। सोमवार रात एक मरीज के अटेंडर इंजेक्शन की खोज में पहले एप्पल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें 900 के इंजेक्शन के 4000 रुपए बताए। कहा गया कि हमें भी डबल दामों में मिल रहा है, फिर दशमेश अस्पताल में 4800 रुपए बताए गए। बाद में दवा बाजार से 2800 रुपए एक के हिसाब से तीन इंजेक्शन लिए गये।

 

दवा के जानकार बताते हैं कि इस इंजेक्शन के भी अलग-अलग ब्रांड आते है, पर बाजार में शॉर्टेज है और जिनके पास हैं, वे इसका फायदा उठा रहे हैं। कोई 800 के इंजेक्शन के 1600 से 2000 रुपए तक ले रहे हैं तो कोई 4000 तक भी ले रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم