अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय

 


साउथ फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना जल्दी ही बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जादू बिखेरने वाली हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मिशन मजनूकी शूटिंग शुरू की है। इसके साथ ही अब अदाकारा अपनी दूसरी हिंदी फिल्म गुड बायकी तैयारियों में भी व्यस्त हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म की पूजा सेरेमनी की गई थी। इस फिल्म में रश्मिका सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहाल कर रहे हैं। 

इस फिल्म का हिस्सा बनकर रश्मिका बेहद खुश हैं। रश्मिका ने इसका खुलासा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। उनहोंने लिखा, ‘जब बात परफॉर्मेंस की आती है तो मैं इसे सबसे ज्यादा पसंद करती हूंऔर ये एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है। इस खूबसूरत सफर का साथी बनकर मैं बेहद रोमांचक हूं। गुडबाय।रश्मिका मंदाना ही नहीं, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुशी जताई है। महानायक ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘नए सफर की शुरुआत को लेकर रोमांचित हूं।

Post a Comment

أحدث أقدم