पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस की 70 वर्षीय वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया है। पूर्व सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला का रामकृष्णा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

करुणा शुक्ला 1993 में पहली बार विधानसभा सदस्य चुनी गईं। उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा में रहते हुए बेस्ट एमएलए का खिताब भी मिला था। 2004 के लोकसभा के चुनावों में करुणा ने भाजपा के लिए जांजगीर सीट पर विजय प्राप्त की थी, लेकिन 2009 के चुनावों में करुणा कांग्रेस के चरणदास महंत से हार गईं थीं। भाजपा में रहते हुए करुणा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं, जिनमें भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद भी है। भाजपा में रहने के 32 साल बाद उन्होंने अचानक कांग्रेस का दामन थाम लिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post