बॉम्बे बेगम्स 5 महिलाओं की कहानी है। जिसकी निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव है। इस सीरीज में पूजा भट्ट, अमृता सुभाष, शाहाना गोस्वामी, आध्या आनंद और प्लाबिता बोरठाकुर ने काम किया है। नेटफ्लिक्स पर आरोप लगाए गए हैं कि सीरीज में बच्चों का अनुचित तरीके से चित्रण किया गया है। इस प्रकार के तत्व से न केवल युवा लोगों के दिमाग पर बुरा असर पड़ेगा, बल्कि इससे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण भी हो सकता है। बॉम्बे बेगम्स के इन सीन्स को लेकर ट्विटर पर काफी दिनों से बवाल मचा हुआ है।
नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ;छब्च्ब्त्द्ध का उद्देश्य बच्चों को समानता का अधिकार दिलवाना है। जिसके अंतर्गत एनसीपीसीआर ने नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा गया है कि नेटफ्लिक्स को विस्तृत कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आयोग कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।
ट्विटर पर बॉम्बे बेगम्स के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें स्कूल की लड़कियों को दिखाया गया है। सभी सीन्स अभिनेत्री आध्य आनंद के हैं। आध्या ने सीरीज में पूजा भट्ट के किरदार रानी की सौतेली बेटी शाय का किरदार निभाया है।
सीन में 13 साल की शाय स्कूल जाती है, जहां वह लड़कियों को अपनी बॉडी के बारे में बात करते और तस्वीरें खींचते देखती है। इसके बाद शाय उनके शरीर के बारे में बात करते हुए फोटो बनाती है। यह सीन काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इसके साथ ही शाय का सिगरेट पीने का एक और सीन वायरल हो रहा है। वहीं एक दूसरे सीन में शाय एक पार्टी में शराब पीने के बाद ड्रग्स लेती नजर आ रही है। सोशल मीडिया में यह काफी वायरल हो रहा है।
पिछले काफी अरसे से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज में बढ़ती अश्लीलता के कारण लोग इस पर लगाम लगाने की बात कह रह हैं। बॉम्बे बेगम्स 8 मार्च को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसमें अलग-अलग आयु और वर्ग की महिलाओं की जिंदगी के बारे में बताया गया है। सीरीज में वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न के संवेदनशील मुद्दे को दिखाया गया है। इसके साथ ही समलैंगिक संबंध, बेवफाई, लिन इन रिलेशनशिप, यौन उत्पीड़न, प्रेग्रन्नसी, मेनोपॉज सहित दूसरे मुद्दे भी हैं।
