तू दिया और बाती हम का First Look जारी Bhojpuri Film

अभिनेता कुणाल तिवारी और काजल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘तू दिया और बाती हम’ का फर्स्ट लुक आज आउट कर दिया गया है। इसमें कुणाल तिवारी एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो फिजिकली चैलेंज्ड है और उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं काजल यादव उनका पैर पकड़ कर बैठी रो रही हैं। यह पोस्टर फिल्म के मर्म को प्रदर्शित करने वाला है, जो रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा पहले ही इस फिल्म के दमदार होने का दावा कर चुके हैं, जिसे फिल्म का यह पोस्टर और भी पुख्ता करता है। अगर एक लाइन में कहें तो फिल्म को फस्र्ट लुक भावुक करने वाला है। 

 


 

फिल्म ‘तू दिया और बाती हम’ के फर्स्ट लुक के आउट होने के बाद कुणाल तिवारी ने कहा कि यह फिल्म बेहद खास है मेरे लिए। इस फिल्म में मेरी जो भूमिका है, उससे मैं काफी संतुष्ट हूं। मुझे अपने किरदार को निभाने में मजा आया। मैंने फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इसलिए उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को मेरी यह फिल्म खूब पसंद भी आने वाली है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘तू दिया और बाती हम’ का निर्माण मधु मंजुल आर्ट्स के बैनर तले किया गया है, जिसकी शूटिंग यूपी के रॉबर्टगंज में हुई है। फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। संतोष मिश्रा भोजपुरी के बेस्ट निर्देशकों में से एक हैं। प्रोड्यूसर धर्मेंद्र कुमार झा हैं। यह एक सामाजिक पारिवारिक फिल्म है। इसकी कहानी के इमोशन दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं।  फिल्म के डायलॉग और गाने भी सुमधुर होने वाले हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म ‘तू दिया और बाती हम’ में कुणाल तिवारी के साथ काजल यादव, प्रकाश जैश, उमाकांत राय, ललित उपाध्याय, रूपा सिंह, रंभा आदि मुख्य भूमिका में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post