बिहार में पार्ले ने पूरा किया ड्रीम 100 करोड़ का, सम्मानित हुए कर्मी


- मुंबई से संजय भूषण पटियाला, ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com

पारले कंपनी ने अगस्त महीने में बिहार ड्रीम 100 करोड़ का प्लान पूरा करने पर अपने कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कंपनी के सेल्स मैनेजर रजनीश भारतीय ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीमवर्क से सारा काम आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क ने कम समय में ही प्लान को पूरा कर यह साबित करके भी दिखाया है। बिना टीम वर्क यह संभव नहीं था।

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पारले एक ऐसा ब्रांड है, जिसकी शुरुआत प्रत्येक दिन सुबह होती है। हर घर में बच्चे हो या बुढ़े हर किसी का पसंद पारले ही है। मौके पर बिहार रिजनल सेल्स मैनेजर सूरज कुमार और डिविजनल सेल्स मैनेजर राजीव रंजन सिंह, सीएफए आलोक सोनुदिक ने कर्मियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

मौके पर पटना सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव विनीत अग्रवाल, अमित राय, सेल्स ऑफिसर किशोर कुंदन, नितिन सिंह और अमित रंजन सहित अन्य लोग भी सम्मानित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post