पूर्वांचल के कद्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने शक्ति सिंह गोहिल से की मुलाकात, कहा - उनके मार्गदर्शन में पूर्वांचल के भाइयों को दिल्ली में करेंगे मजबूत

- संजय भूषण पटियाला, ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com


दिल्ली 6 जून 2021 : पूर्वांचल के कद्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने आज कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्ति सिंह गोहिल से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पूर्वांचल के लोगों को फिर से दिल्ली वापसी कराने और उन्हें दिल्ली में आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई। इसके बाद राणा सुजीत सिंह ने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल से हमारी मुलाकात औपचारिक थी, जिसमें उन्हें हमारा मार्गदर्शन किया। दिल्ली के मुददों पर गंभीर चर्चा भी हुई।

 

राणा सुजीत सिंह ने कहा कि इस मुलाकात की खास बात यह रही कि दिल्ली से 50 प्रतिशत से ज्यादा पलायित पूर्वांचल के लोगों को फिर से दिल्ली के अंदर लेकर आना है। उन्होंने मुझे यह कार्य सौंपा है और कहा कि दिल्ली में सभी पूर्वांचल के भाई खुश रहने चाहिए। इसके लिए मैं भी कृत संकल्पित हूं और अपने पूर्वांचल के भाइयों से आग्रह करता हूँ कि आप वापस दिल्ली आ जाईये। जो समस्या सरकार नहीं सुन रही, उनकी लड़ाई हम लड़ेंगे। गौरतलब है कि शक्ति सिंह गोहिल की पूर्वांचल के लोगों में काफ़ी अच्छी पैठ मानी जाती है ।

 

वहीं, उन्होंने सरकार की नाकामी पर भी जबरदस्त हमला बोला और कहा कि जब देश में लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन की जरूरत है, तब देश की सरकार ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए माथापच्ची कर रही है। जनता उनकी चिंता कभी नहीं रही, जिस वजह से महामारी में भी इस सरकार ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया और उत्तर प्रदेश के आने वाले इलेक्शन में व्यस्त हो गई है। लेकिन इस मुश्किल वक़्त में भी कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और हर सम्भव मदद जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित कर के आई हुई बीजेपी और आप सरकार की सच्चाई तथा असफलता जनता के सामने है। गलत सरकार चुनकर, ऐसी सरकार की ग़लतियों की वजह से हमने 7 साल गँवा दिए हैं। देश इससे कम से कम 50 साल पीछे चला गया है। ये हमारे लिए सबसे दुःख की बात है। आने वाले समय में श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस ही ना केवल इस महामारी से निजात दिलाएगी, बल्कि जनता के मन में सरकारों के प्रति खोया विश्वास भी जगाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم