गुफा मंदिर भोपाल के महंत चन्द्रमा दास त्यागी महाराज नहीं रहे



मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमा दास महाराज का शनिवार को निधन हो गया। वे कोराना संक्रमित होकर शहर के पालीवाल अस्पताल भर्ती थे। डॉक्टर जेपी पालीवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महाराज को बचाने के सभी प्रयास असफल हो गए।


महंत चन्द्रमादास कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। वहीं से बीमार होकर आए थे। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post