भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने ‘कोरोना से निपटने’ सीएम शिवराज को पत्र लिखा



म.प्र. भोपाल। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरा है। नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रदेश के अस्पतालों में बेड नहीं हैं, वेन्टीलेटर का नामो निशान नहीं है, आक्सीजन के बिना लोग दम तोड़ रहे हैं। जरूरी दवाओं का कोई इंतजाम नहीं है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिये हाहाकार मचा है। जांचे नहीं हो रही हैं। त्रिपाठी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि टीवी चैनलों पर जारी बयानों में सब व्यवस्था ठीक है, सब कुछ नियंत्रण में हैं।


उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिदिन लिये जाने वाली वर्चुअल मीटिंग को तमाशा बताते हुए कहा है कि इससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कोरोना को हराने के लिए प्रदेश में संपूर्ण लॉक डाउन किये जाने की मांग की है और सुझाव दिया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कोरोना का टेस्ट करे। नारायण त्रिपाठी ने कहा, “प्रदेश को बचाने की जिम्मेदारी आपकी है। ये वर्चुअल मीटिंगों से कुछ होने वाला नहीं है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post