पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार शपथ लेने जा रही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी
ने सोमवार को देश के विपक्षी दलों का परोक्ष रूप से आह्वान किया कि अगले लोकसभा
चुनाव में भाजपा के खिलाफ साथ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई
लड़नी है और इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कोई फैसला किया जाएगा।