WHO : भारत में मिला नया कोरोना वायरस वेरिएंट चिंताजनक


देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से रोजाना बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बीच जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनमें कहा गया है कि इस लहर में कोरोना का भारत में मिला नया वेरिएंट भी काफी संक्रमण फैला रहा है। कोरोना के इस वेरिएंट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह नया वेरिएंट चिंतित करने वाला है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट भी इस वेरिएंट पर चिंता जता चुकी हैं। डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में फैल रहा कोविड-19 वेरिएंट काफी संक्रामक है। एक इंटरव्यू में सौम्या स्वामीनाथन ने चिंता व्यक्त की है कि महामारी का यह फीचर जो आज हम भारत में देख रहे हैं, वह संकेत दे रहा है कि यह एक तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले साल अक्टूबर में वेरिएंट B.1.617 डिटेक्ट किया गया था, जो एक चिंतित करने वाला वेरिएंट है क्योंकि यह म्यूटेट करता है, जिससे ट्रांसमिशन भी बढ़ता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ इसी वेरिएंट को भारत में संक्रमण के बढ़ने और मौतें होने के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post