टीवी सीरीज ‘टार्जन’
के मुख्य अभिनेता जो लारा (Joe Lara) का
प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। वो 58 वर्ष के थे।
प्लेन में जो के साथ उनकी पत्नी ग्वेन लारा और अन्य पांच लोग थे। इस दुर्घटना में
सभी की मौत हो गई। शनिवार को उनका प्लेन अमेरिका के नाशविल (Nashville) के पास स्थित टेनेस (Tennesse) झील में जा
गिरा।
प्लेन क्रैश में मारे गए
लोगों की पहचान जारी कर दी गई है। इनमें ब्रांडन हाना, जो लारा, ग्वेन
लारा, डेविल एल मार्टिन, जेनिफर
जे मार्टिन, जोनाथन वॉल्टर्स और जेसिका वॉल्टर्स थे।
लारा ने 1989 में टीवी सीरीज ‘टार्जन
इन मैनहैट्टन’ में टार्जन का किरदार निभाया। इसके अलावा वो कई
एक्शन फिल्मों में नजर आए। इनमें ‘स्टील फ्रंटीयर’ और ‘अमेरिकन
साइबर्ग: स्टील वॉरियर’ है। 2018 में उन्होंने ग्वेन से शादी की थी।
