चिया बीज (सीड) के चमत्कारी फायदे


- रूपा सोनी, ईमेल : nikky.soni10@gmail.com

 

हम सब लोगों ने चिया सीड्स के बारे मे तो सुना ही होगा। आजकल बहुत से लोग इसका सेवन कर रहे हैं, पर बहुत से कुछ लोग ऐसे हैं,जो इसके फ़ायदों से अंजान हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि चिया सीड्स क्यूँ आपके लिये जरुरी हैं:

 

1) चिया सीड्स एक प्लांट बेस्ड फ़ूड है, जो देखने मे बहुत छोटा होता है- एक चाय पत्ती के दाने से भी छोटे साइज का।

 

2) चिया सीड्स में ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा मे होता है, जो स्किन, हार्ट औरबालों के लिये काफ़ी लाभकारी है।

 

3) ये हमारे हार्ट के लिये जरुरी है। जो बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है।

 

4) चिया सीड्स मे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जैसे जैसे हमारी उम्र बढती है, हमें बहुत सी समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ने लगते हैं। चिया सीड्स के सेवन से बढती उम्र मे भी आप जवान लगते हैं।

 

5) इसमें भरपूर मात्रा में फ़ायबर होता है। जिनको कब्ज की समस्या है, उनको इसका रोजाना एक चम्मच सेवन करना चाहिये।

 

6) चिया सीड्स में कैल्शियम की मात्रा दूध से ज्यादा होती है। एक चम्मच चिया सीड्स मे 5 ग्राम कैल्शियम होता है।

 

7) इसमें वाइटमिन B, B1 ,B2 और B3 होते हैं, जो हमारे बालों, नेल्स और स्किन के लिये बहुत जरुरी हैं।

 

8) चिया सीड्स की 5 ग्राम याने कि एक चम्मच मात्रा में 3 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फ़ायबर और 3 ग्राम हेल्दी फेट्स होते हैं।

 

9) डायबिटीज वालों के लिये ये वरदान है। इसका एक चम्मच ब्लड शुगर को कंट्रौल करता है और इन्सुलिन को बैलेन्स करता है।

 

10) ये मसल्स रिकवरी में भी फ़ायदेमंद है। ये आपको एनर्जी देता है। बीमारी से जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

 

11) ये फैट-लॉस में भी कारगर है। ये आपके मेटाबोलिज़्म को फास्ट करता है, डायजेशन इम्प्रुव करता है। आप रोजाना इसे 2 चम्मच ले सकते हैं।

 

12) अब बात करते हैं- इसको खाना कैसे है। इसको आप दही में, दलिया या ओट्स में, प्रोटीन शेक में मिलाकर ले सकते हैं। खाने से थोड़ी देर पहले इसको पानी में भिगो दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post