राजस्थान में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संकेत




राजस्थान में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संकेत मिल रहे हैं। और अब 18 से कम उम्र वालों के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आने लगे हैं। डूंगरपुर जिले में सिर्फ 10 दिनों में 510 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब प्रदेश के दौसा जिले में भी 341 बच्चों के महामारी की चपेट में आने की खबर है। कोरोना संक्रमण के यह केस पिछले 22 दिनों में आए हैं। हालांकि इनमें से अभी कोई बच्चा गंभीर नहीं है, ना ही अस्पताल में भर्ती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post