रामदेव ने वापस लिया एलोपैथी पर दिया बयान


योग गुरु और पतंजलि के प्रमुख रामदेव ने वह बयान वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एलोपैथी दवाओं और उसके डॉक्टरों की वजह से कोरोना काल में लाखों लोगों की मौत हुई है।


इसके पहले रविवार को ही
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने योग गुरु रामदेव को एक कड़ी चिट्ठी लिख कर फटकार लगाई और एलौपैथी पद्धति और एलोपैथ डॉक्टरों पर दिए गए बयान को वापस लेने को कहा था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ सफाई देना ही पर्याप्त नहीं हैं, उन्हें वह बयान वापस लेना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post