PUBG की होगी वापसी, नए नाम के साथ Battlegrounds Mobile India

इंडिया में PUBG Mobile गेम पर बेन लगने के बाद कोरियाई कंपनी Krafton बहुत समय से PUBG गेम को  भारत में वापस लाने के प्रयास करती चली आ रही थी। जिसके चलते  Krafton कंपनी ने चीनी कंपनी Tencent Games से देश में सभी तरह के प्रकाशन जिम्मेदारियां वापस लिया। लेकिन चीनी कंपनी से संबंध समाप्त होने के बाद भी भारत में PUBG की वापसी नहीं हो सकी। और कंपनी की यह कोशिश फेल हो गई। 




Battlegrounds Mobile India

हाल ही में दक्षिण कोरियाई कंपनी KRAFTON ने Battlegrounds Mobile India गेम को लेकर घोषणा की है  कि जल्द ही यह गेम भारत में लांच किया जायेगा।  इसके लिए पहले Pre-Registration किये जायेगे। और उसके बाद गेम को लांच किया जायेगा।  जिसके लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।  उम्मीद है कि Android और iOS दोनों प्लेटफार्म पर Battlegrounds Mobile India को लांच किया जायेगा। 


परिवर्तन 

PUBG Mobile India का नया नाम Battlegrounds Mobile India होगा।  
नए गेम हो सकते है कई बदलाव
भारत सरकार के नियमो  के अनुरूप होगी प्राइवेसी  

पुरानी बातें

भारत सरकार ने सितंबर 2020 में  PUBG Mobile समेत कुल 118 चीनी ऐप्स और गेम्स को बैन कर दिया था। इस बैन को इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2009 के प्रावधानों के तहत लगाया गया था। यूज़र्स प्राइवेसी और जासूसी के इल्ज़ामों के चलते, बैन लगने के बाद PUBG  Corporation (Krafton की सब्सिडियरी) ने PUBG Mobile फ्रैंचाइज़ी को चीनी कंपनी Tencent Games से देश में सभी प्रकाशन जिम्मेदारियां वापस लेने का फैसला लिया। Krafton कंपनी को यह उम्मीद थी कि जैसे ही चीनी कंपनी से संबंध खत्म होगा तो शायद भारत सरकार गेम को लेकर सख्ती न दिखाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी की यह कोशिश कामयाब नहीं रही।  

उसके बाद PUBG प्लेयर्स के लिए फिर एक उम्मीद नजर आई, जब Krafton कंपनी ने PUBG Mobile India नाम के नए गेम की घोषणा की थी। Krafton ने कहा इसे "विशेष रूप से भारत के लिए बनाया गया है।" नए गेम के कई ट्रेलर्स भी रिलीज़ किये।  और साथ में कंपनी ने लगातार भारत ऑपरेशन के लिए बड़े अधिकारियों की नियुक्ति और भर्तियां शुरू की। इसके बाद पिछले कुछ महीने से गेम को लेकर कुछ लीक्स भी आने शुरू हुए, जिनसे इसके लॉन्च की उम्मीदें फिर से जागी और आखिरकार, Krafton ने आधिकारिक तौर पर PUBG Mobile India उर्फ Battlegrounds Mobile India की घोषणा की।

कैसा रहेगा Battlegrounds Mobile India 

कंपनी ने फिलहाल गेम प्ले  के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक जानकारियां साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स और कंपनी के कुछ बयानों से गेम की रूपरेखा का कुछ अंदाज़ा लगाया जा सकता है। Battlegrounds Mobile India के लोगो को भारत के तिरंगे के रंग से सजाया गया है, जो भारतीयों को अपनेपन का अहसास कराएगा। भारत में बदनाम हो चुके PUBG Mobile नाम को Krafton ने पूरी तरह से इस गेम से हटा दिया है, लेकिन हो  सकता है कि नए गेम पुराने गेम जैसा ही हो। हां कुछ परिवर्तन तो जरूर किये जायेगे। और वह क्या परिवर्तन होंगे यह तो गेम लांच होने पर ही पता चलेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم