- मुम्बई से संजय भूषण पटियाला
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद सामने आया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।
