उत्तराखंड में चल रही थी नकली रेमडेसिविर बनाने की फैक्ट्री - क्या इन पर हत्या का केस दर्ज़ हो सकता है

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कथित तौर पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उत्तराखंड के कोटद्वार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास 196 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन भी मिले हैं।




पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये आरोपी पहले ही 2,000 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों के इलाज के लिये बेच चुके हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।


कमिश्नर ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली पुलिस ने उपयोगी सूचनाओं पर काम करते हुए एक लंबी जांच के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी तादाद में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली एक 'फार्मास्युटिकल' फैक्ट्री का पता लगाया है। आरोपी इन नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन (COVIPRI) को 25000 रुपये में बेचते थे।

Post a Comment

أحدث أقدم