फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद लाख रुपए फीस बढ़ाते थे राजकुमार

 बॉलीवुड एक्टर राजकुमार ने अपना वो मुकाम बनाया था कि लोग स्क्रीन पर उनके डायलॉग्स सुनने के लिए पूरी फिल्म देखते थे। वे उन एक्टर्स में से एक थे, जो अपनी शर्तों पर फिल्म किया करते थे। उन्हें फिल्म में काम करने वाला कोई कलाकार पसंद नहीं आता तो वे फिल्म छोड़ देते थे।




वे निर्देशकों के सामने फिल्में करने से मना कर देते थे। वे हर फिल्म के बाद अपनी फीस बढ़ा देते थे, भले ही  उनकी लास्ट रिलीज फिल्म फ्लॉप हो गई हो। वे अपनी हर रिलीज फिल्म के बाद अपनी फीस एक लाख रुपए बढ़ाते थे।


एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा था कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो सकती हैं, वे नहीं। 1994 में रिलीज उनकी फिल्मबेताज बादशाहफ्लॉप हो गई। राजकुमार के साथ इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, मुकेश खन्ना जैसे कलाकार भी थे। फिल्म की असफलता पर राजकुमार ने कहा था कि, ‘मैं जो भी रोल करता हूं, उसके साथ पूरा न्याय करता हूं। मैं यह कभी नहीं सोचता कि मैं उसमें फेल हुआ हूं। फिल्में फ्लॉप हो सकती हैं, मैं नहीं।


राजकुमार ने इंटरव्यू में कहा था, ‘जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो जाती थीं तो भी मेरी फीस एक लाख रुपए बढ़ जाती थी। मेरे सेक्रेट्री ने पूछा था कि राज साहब फिल्म तो फ्लॉप हो गई, आप एक लाख बढ़ा रहे हैं? राजकुमार ने जवाब दिया कि पिक्चर चले चले, मैं फेल नहीं हुआ, इसलिए फीस एक लाख रुपए बढ़ेगी।


जब बॉलीवुड में दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, राज कपूर और देव आनंद जैसे दिग्गज एक्टर शीर्ष पर थे उस दौर में राजकुमार ने अपना खास स्थान बनाया था। उनके अक्खड़ स्वभाव के कारण कई बार डायरेक्टर और उनके साथ काम करने वाले एक्टर नाराज हो जाते थे। एक बार दिलीप कुमार से उनका ऐसा विवाद हो गया कि उन्होंने कसम खाई कि वे कभी राजकुमार साथ काम नहीं करेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post