कोरोना से निपटने भारतीय-अमेरिकियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

28 अप्रेल। भारत के कोरोना संकट के बीच मदद के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने हाथ बढ़ाया है। अमेरिका में भारतीय मूल के आईटी कारोबारी विनोद खोसला ने कहा है कि वह ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे भारतीय अस्पतालों को आर्थिक सहायता भेजने को तैयार हैं। खोसला भारतीय-अमेरिकी समुदाय में से मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले शख्स हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं भारत में उन अस्पतालों को आर्थिक मदद देने को तैयार हूं जिन्हें बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन आयात करने जरूरत है। अस्पताल/ एनजीओ कृपया संपर्क करें।'



हाल ही में अमेरिका ने ऐस्ट्राजेनेका की वैक्सीन खरीदी की है, हालांकि अभी तक वहां इसके इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है। जबकि यह भारत में इस्तेमाल हो रही है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अमेरिका को ये वैक्सीन भारत को भेजनी चाहिए। यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी यही मांग की है। खोसला ने भी ऐस्ट्राजेनेका की वैक्सीन भारत भेजे जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'ऐस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अमेरिका में फिलहाल शायद ही इस्तेमाल की मंजूरी मिलेगी। अमेरिका को इन खुराकों के निर्यात को मंजूरी दे देनी चाहिए। अमेरिका में मॉडर्ना और फाइज़र-बायोनटेक की वैक्सीन ही काफी है।'


Post a Comment

أحدث أقدم