भारत को रेमडेसिविर भी भेजेगा अमेरिका

28 अप्रेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना संकट पर बातचीत करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि अमेरिका कई जरूरी मेडिकल उपकरण भेज रहा है। साथ ही अमेरिका कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन भी भेजे जायेंगे। देश में पिछले दो हफ्तों से जिन चीजों की सबसे ज्यादा कमी देखी जा रही है, उनमें रेमडेसिविर इंजेक्शन भी शामिल है। मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन पाने के लिए काफी भागदौड़  करनी पड़ रही है। 


जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया- ''मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबी बातचीत की। हम बीमारी से लड़ने और उससे ठीक होने में मदद करने के लिए रेमडेसिविर और अन्य दवाओं के साथ तुरंत जरूरी चीजें भेज रहे हैं।'' उन्होंने आगे बताया कि हम वैक्सीन उत्पादन के लिए जरूरी सामान भी भेज रहे हैं।


कोरोना की पहली लहर के दौरान भारत द्वारा की गई अमेरिका की मदद को याद करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब शुरुआती समय में हम मुश्किल में थे, तब भारत ने हमारी मदद की थी। बता दें कि पिछले साल महामारी के समय भारत ने अमेरिका की मदद करने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरक्वीन के एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदी को खत्म कर दिया था और फिर दवाएं अमेरिका भेजी थीं।

Post a Comment

أحدث أقدم