मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेते हुए कहा है कि 7 मई तक जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए।
सीएम शिवराज ने यह संकेत दिए कि जरूरत पड़ने पर कोरोना कर्फ्यू को औरबढ़ाया जा सकता है। इस बैठक में कोविड 19 नियंत्रण के प्रभारी मंत्रीगण, प्रभारी अधिकारी, कलेक्टर, कमिश्नर,पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य शामिल हुए।
