टीजर की शुरुआत बैडमिंटन कोर्ट से होती है, जहां परिणीति कंधे पर तिरंगा रखकर दौड़ती नजर आती हैं। इसके बाद परिणीति प्रैक्टिस करती हुई दिखती हैं। टीजर में परिणीति की आवाज में एक डायलॉग सुनने को मिलता है जिसमें वह कहती हैं- ‘सामने कोई भी हो मैं तो बस मार दूंगी।‘
बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल
बॉलीवुड
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइन का टीजर जारी कर दिया गया है। यह
फिल्म बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें परिणीति, साइना
के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 मार्च, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज
होगी। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है।
इस फिल्म के निर्माण का काम काफी लंबे समय से चल रहा है। इस फिल्म में पहले श्रद्धा कपूर, साइना नेहवाल का रोल निभाने वाली थीं। उन्होंने फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थीं, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें डेंगू हो गया जिसकी वजह से शूटिंग रूक गई। जब वह ठीक र्हुइं, तो उनका शेड्यूल बहुत बिजी था। इस वजह से वह इस प्रोजेक्ट अलग हो गईं। इसके बाद परिणीति चोपड़ा को कास्ट कर लिया गया।
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ से डिजिटल डेब्यू किया है। यह फिल्म पिछले महीने 26 फरवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में परिणीति के काम को बहुत पसंद किया गया। मूवी में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अनिवाश तिवारी जैसे सितारे नजर आए थे।
