गुजरात में हुए पंचायत के चुनाव में बीजेपी निकाय चुनावों की सफलता दोहरायी है, वहीं कांग्रेस पस्त है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात बीजेपी के विकास के एजेंडे के साथ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत के नतीजों ने साफ संदेश दिया है कि गुजरात बीजेपी के विकास और गुड गवर्नेंस के साथ है। वहीं, सूरत में निकाय चुनावों में कई सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने अब गांवों में भी पैठ बनानी शुरू कर दी है।
गुजरात में चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।