- मुंबई से संजय भूषण पटियाला, ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com
डिजिटल युग में इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म का चलन खूब है। ऐसे में एक से बढ़कर एक OTT प्लेटफॉर्म हैं, जिनपर लोग वेब सिरीज से लेकर फिल्म तक का मजा लेते हैं। लेकिन अगर बात उनके सब्सक्रिप्शन की करें, तो ये थोड़े महंगे भी होते हैं। लेकिन अब इस समस्या से निजात के लिए SF पिक्चर्स OTT अपने दर्शकों के लिए सबसे सस्ता और टिकाउ पैकेज लेकर आया है, जिससे आपके OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का संसार सस्ता हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं, SF पिक्चर्स OTT के सब्सक्रिप्शन चार्ज की – जो महज 99 रूपए है। यानी आप मात्र 99 रूपए के मासिक शुल्क पर पूरे महीने हॉलीवुड, बॉलीवुड के साथ – साथ अपने भाषा और क्षेत्र की वेब सिरीज और फिल्मों का लुत्फ उठा पाएंगे।
SF पिक्चर्स OTT ने आम जनता और हर वर्ग के दर्शकों को ख्याल में रखकर यह सुविधा लाने का फैसला किया है। इस कारण साल का सब्सक्रिप्शन सबसे सस्ता रखा गया है। अगर कंटेंट की बात करें तो इस ओटीटी में हॉलीवुड, बॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ की फिल्में सहित बच्चों के लिए एनीमेशन कंटेंट उपलब्ध हैं। यहाँ वेब सीरीज, फिल्में व अन्य मनोरंजन सामग्री सिर्फ 99 रुपये के सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध हैं। दर्शकों के हर वर्ग को ध्यान में रख कर यहां एक्शन, कॉमेडी, रोमांस व अन्य प्रकार की सामग्री नियमित अपलोड की जाती हैं। इससे दर्शकों को नई -नई फिल्मों, वेब सीरीज, सीरियल, कार्टून, 18+ व्यस्कों के लिए एवं मनोरंजन का भरपूर आनंद मिल सकें। SF पिक्चर्स OTT को अIप पॉकेट सिनेमाघर भी कह सकते हैं। आपके एक क्लिक से मनोरंजन का पिटारा आपको प्राप्त होता हैं।
