सुरक्षा कारणों के चलते न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर स्वदेश लौटने का किया फ़ैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तानी प्रशंसक इस फैसले से मायूस हैं, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ रहा है कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भविष्य क्या होगा। 

 


न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में सुरक्षा ख़तरों को ध्यान में रखते हुए दौरा ख़त्म करने की घोषणा की है और यह क़दम अपनी सरकार की अनुमति से लिया गया है। 

 

दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा ने इस बारे में सख़्त टिप्पणी की है।

रमीज़ राजा ने ट्वीट किया है कि उन्हें अपने खिलाड़ियों और प्रशंसकों से हमदर्दी है।

उन्होंने लिखा, "ये बात इसलिए भी मायूस करने वाली है क्योंकि न्यूज़ीलैंड ने सुरक्षा धमकियों को बुनियाद बनाकर दौरा ख़त्म करने का एकतरफ़ा फ़ैसला किया है और सबसे अहम बात ये है कि उन्होंने हमसे कोई चीज़ शेयर नहीं की."

 

अगले महीने इंग्लैंड का भी दौरा

ये कहना जल्दबाज़ी होगी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड न्यूज़ीलैंड की टीम के दौरे के रद्द होने के कारण होने वाले आर्थिक नुक़सान के हर्जाने के लिए आईसीसी की कमिटी में इस मामले को पेश करेगा लेकिन ये ज़रूर पता चला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड रद्द हो चुके दौरे के मैचों को दोबारा पाकिस्तान में आयोजित कराना चाहता है।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को अगले साल  फिर दोबारा पाकिस्तान का दौरा करना है, जिसमें उसे तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

 

ये वनडे इंटरनेशनल मैच आईसीसी सुपर लीग का हिस्सा होंगे।  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ये कोशिश होगी कि वो रद्द हो चुके मौजूदा दौरे के मैचों को अगले साल होने वाले न्यूज़ीलैंड टीम के पाकिस्तान के दौरे में उन्हें शामिल करे।

न्यूज़ीलैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द किया है लेकिन यह जानना बड़ा अहम है कि न्यूज़ीलैंड की टीम के यहाँ पहुंचने से पहले ही सुरक्षा को लेकर प्रसिद्ध सिक्यॉरिटी कंपनी रिग डिक्सन ने पाकिस्तान आकर इस दौरे में सुरक्षा से जुड़े तमाम प्रबंधों को देखा था और उनको लेकर संतुष्टि ज़ाहिर की थी।

इसी कंपनी ने सिर्फ़ न्यूज़ीलैंड ही नहीं बल्कि अगले महीने पाकिस्तान आने वाली इंग्लैंड टीम के दौरे की सुरक्षा स्थिति का भी जायज़ा लिया था क्योंकि यही कंपनी इंग्लैंड टीम की भी सिक्योरिटी कंसल्टेंट है।

Source

Post a Comment

Previous Post Next Post