उत्तर कोरिया के क्रूज़ मिसाइल परीक्षण से अन्य देशों की चिंता बढ़ी

सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने घोषणा की थी कि उसने लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जो जापान तक को निशाना बना सकती है. 


 

क्रूज़ मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइलों से अलग होती हैं जिसको हमले के दौरान अलग-अलग दिशाओं से भी छोड़ा और मोड़ा जा सकता है।  

यह दिखाता है कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार पाने की अपनी इच्छा की दिशा में किस तरह से विविध और जटिल हथियार बना ले रहा है।

यह भी साफ़ है कि महामारी की प्राकृतिक आपदा और आंतरिक आर्थिक दिक़्क़तों की मार ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार पाने की दिशा में थोड़ा रोके रखा था।

लेकिन हालिया परीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं जैसे कि- उत्तर कोरिया यह अभी क्यों कर रहा है, यह कितना महत्वपूर्ण है और यह हमें उसकी प्राथमिकताओं के बारे में क्या बताता है?

 

Post a Comment

Previous Post Next Post