अनुपम श्याम और रवि किशन स्टारर फ़िल्म 'सत्यमेव जयते' जल्द होगी रिलीज : बबलू सोनी

मुंबई से संजय भूषण पटियाला

ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com

 


 विरले ही मिलते हैं अनुपम श्याम जैसे कलाकार : बबलू सोनी


मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी कृति हमारे बीच सदैव अमर रहेगी। उनके जैसे कलाकार विरले ही मिलते हैं। हमने उनके साथ कई सिरियल और फिल्मों में भी काम किया। अब जल्द ही हमारी एक फ़िल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें अनुपम श्याम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। ये हमारे लिए दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं।


उक्त बातें आज फ़िल्म सत्यमेव जयते के निर्देशक बबलू सोनी ने कही। बबलू सोनी ने कहा कि फ़िल्म बेहतरीन है और इसमें अनुपम जी का किरदार हर बार की तरह शानदार है। उनके साथ काम करने का अनुभव भी बेहतरीन रहा है। हमारी फ़िल्म के प्रोड्यूसर अनिल सूर्यनाथ सिंह हैं। यह फ़िल्म पहले मुंबई और बिहार में रिलीज हो चुकी है, जहां मिली बड़ी सफलता के बाद अब यह फ़िल्म यूपी और दिल्ली में भी रिलीज हो रही है।


बबलू सोनी ने कहा कि अनुपम श्याम हमारी फ़िल्म की अहम कड़ी हैं। उनके बिना हमारी फ़िल्म अधूरी होती, लेकिन उन्होंने हमारे साथ अपनी अंतिम फ़िल्म की और बहुत सारी यादें छोड़ गए। उन जैसे अभिनेता कम ही होते हैं। वे उम्दा कलाकार थे। उनसे हमारी दोस्ती भी थी। बीच में उनकी तबियत खराब थी, तब रवि किशन ने भी उत्तर प्रदेश सरकार से बहुत सहायता करवाया। हम सभी लोग चिंतित थे कि वे जल्दी ठीक हो जाएं। इंडस्ट्री ने एक अच्छा कलाकार खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post