मुंबई से संजय भूषण पटियाला
ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के जन्मदिन के अवसर पर मानसून के समय को ध्यान में रख कर सैकड़ों लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर पश्चिम जिला द्वारा अंधेरी पश्चिम विधानसभा में छातों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। इस मौके पर माननीय आमदार, भाजपा मुम्बई, महामंत्री अमित साटम, भाजपा मुम्बई, उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा मुम्बई, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिल अध्यक्ष संतोष मेढेकर, जिला अध्यक्ष उत्तर भारतीय मोर्चा अजय शुक्ला, मुंबई महामंत्री (BUM) बलवंत वर्मा, सचिन भिलरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री फडणवीस के कार्यालय में महाराष्ट्र का उत्तरोत्तर विकास हुआ। महाराष्ट्र की जनता उन्हें खूब प्यार करती है और उन्हें एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति प्रभाग क्रमांक 68 के लोकप्रिय नगरसेवक रोहन राठौड़ जी, मण्डल पदाधिकारी, विराट सिंह, वार्ड अध्यक्ष जगत गुप्ता जी, राकेश कनेजिय जी, महामंत्री रचना जी, सुनीता गुप्ता जी, आपु राजा शर्मा जी, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही। उभामो जिला पदाधिकारी अजित सिंह सहित मण्डल अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन उभामो सचिव विराट सिंह जी के द्वारा बहुत बेहतरीन तरीके से किया गया। सभी मान्यवरों का स्वागत सुंदर वृक्ष देकर किया गया। आयोजक
विराट सिंह, सचिव भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर पश्चिम जिला मुंबई ने अंत में सभी का अभिवादन और धन्यवाद किया।
