मुंबई से संजय भूषण पटियाला
ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com
इस अवसर पर निर्माता मोहम्मद फसीह, सीनियर डी ओ पी नजीब खान, निर्देशक दिनकर कपूर (KD), अभिनेता अवधेश मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, राजीव निगम, दीपक भाटिया, सुधींद्र सुभाष वर्मा, अभिनेत्री आकांक्षा कपूर, जोया खान के अतिरिक्त अन्य कई गणमान्य लोगों ने मिलकर इस दिन को यादगार बना दिया।
श्रेय श्रीवास्तव जी ने बताया कि अपने देश में, अपने प्रदेश में कई गुणी कलाकार हैं जो बहुत अच्छे गायक हैं, उनके साथ साथ नए और अच्छे गायकों को भी प्रोत्साहित करेंगे और अपनी म्यूजिक कंपनी के माध्यम से उनकी आवाज को दुनिया के सामने लाएंगे। इनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉ. सतीश के श्रीवास्तव प्रस्तुत "जान लेबू का" का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है, जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज टाइगर, अक्षरा सिंह, महिमा गुप्ता, जोया खान, शंकर मिश्रा, जफर खान, राजीव निगम, दीपक भाटिया, सुधींद्र सुभाष वर्मा तथा अन्य कलाकारों ने अपनी अदायगी से फिल्म को जानदार बना दिया है।
फिल्म का छायांकन मनोज कुमार ने किया है जबकि संगीत दिया है ओम झा ने। फिल्म के निर्देशक हैं दिनकर कपूर (KD) जी। पूर्ण पारिवारिक और भरपूर मनोरंजन से परिपूर्ण है "जान लेबू का" । फिल्म "जान लेबू का" के प्रचारक हैं संजय भूषण पटियाला।
पार्टी में ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान, अभिनेता संतोष पहलवान, अभिनेता देव के अलावा अन्य कई गणमान्य लोगों ने पार्टी की शोभा बढ़ाई।
