1996 में डॉ पीटर डी अदमो ने न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर बुक "ईट राइट फॉर योर टाइप ऑफ ब्लड ग्रुप" लिखी। जिसके अनुसार लोग यदि ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखकर भोजन करेंगे तो वह उन्हें ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनाएगा। यहां हम कुछ खाद्य पदार्थ बता रहे हैं, जो ब्लड ग्रुप के अनुसार फिट हैं।
ब्लड ग्रुप 'ए' वाले लें हरा-भरा:
ब्लड ग्रुप ए के लोगों के लिए हरी सब्जियां,
अनाज, बींस अंकुरित भोजन, फल, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड, नूडल्स, चाइनीज फूड्स, डिनर
रोल, बर्गर जैसे फूड्स को प्राथमिकता देनी चाहिए। वजन घटाने के लिए मीट, दूध से बने
उत्पाद, गेहूं को अवॉइड करें।
ब्लड ग्रुप 'बी' को चाहिए संयमित आहार:
ब्लड ग्रुप बी वाले लोग विभिन्न तरह का भोजन,
विशेषकर दूध और दूध से बने उत्पाद ले सकते हैं। इनमें अनेक प्रकार का मांस, सब्जियां,
अनाज शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्लड ग्रुप ‘बी’ के लोगों को अनेक प्रकार का भोजन
सूट करता है। लेकिन संयमित रूप से लें। अगर दिन में मीट लिया है तो शाम में वेजीटेबल
आदि खाएं। हालांकि पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, गोभी, मक्का, मूंगफली, मसूर, तिल आदि को
नजरअंदाज करें।
ब्लड ग्रुप 'एबी' वाले लें दूध, दही व मांस-मच्छी:
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को मांस-मछली, सब्जियां,
कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही व दूध से बने पदार्थ और अनाज सूट करते हैं। यानी अधिक से
अधिक प्रोटीन लेना चाहिए। इस तरह का भोजन खाने से वे ज्यादा हेल्थी रह सकते हैं। इस
ग्रुप के लोग मिश्रित आहर ले सकते हैं लेकिन फिर भी रेड मीट, मक्का आदि को नजरअंदाज
करना चाहिए।
ब्लड ग्रुप 'ओ' वालों को लेना चाहिए हाई प्रोटीन:
सबसे
पुराना ग्रुप होने के कारण ब्लड ग्रुप ओ के लोगों को उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ
और मांस अधिक लेना चाहिए, लेकिन दूध के उत्पाद को नजरअंदाज करना चाहिए।
