अत्यंत गुणकारी है सरसों का तेल


- रूपा सोनी, ईमेल : nikky.soni10@gmail.com

 

सरसों के तेल के बारे में तो हम सबने सुना है। भारतीय घरों में ये तेल अक्सर मिल ही जाता है। खाना बनाने से लेकर स्किन तक के लिये ये काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। आज सरसों के तेल के गुणों के बारे मे जानते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि इसका और कैसे उपयोग कर सकते हैं।

 

1) दांतों को तो हम सब चमकदार और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो बस आप रोजाना सरसों कि तेल और सेन्धा नमक से दांतों की मालिश करें और 5 मिनिट बाद कुल्ला कर लें। ये दांतों को सफ़ेद और पायरिया से निजात दिलाता है और साथ ही मसूढ़ों की सूजन भी दूर करता है।

 

2) जोड़ों के दर्द से हर कोई परेशान रहता है, तो आप बस सरसों के तेल में कपूर मिला क्र 15 मिनिट तक रोज मालिश करें। जल्द ही आराम मिलेगा।

 

3) हम सबने खाना बनाने के लिये सरसों के तेल का इस्तेमाल तो किया ही है पर उसकी ग़न्ध सबको नहीं भाती। तो खाने बनाते समय तेल को बहुत अच्छे से गरम करें। तेल की ग़न्ध चली जायेगी।

 

4) कई बार रसोई में खाना बनाते समय हाथ जल जाता है। जलन दूर करने के लिये उस जगह पर सरसों के तेल से हल्के मसाज करें। आराम मिलेगा

 

5) बचपन में हम सबने मालिश का मजा लिया हैं। मालिश के बाद आने वाली नींद की बात ही कुछ और है। छोटे बच्चों की सरसों के तेल से मालिश की जाये तो उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर की ग्रोथ जल्दी होती है।

 

6) सर्दी जुकाम से अगर परेशान हों तो सरसों के तेल में थोड़ा नमक डालकर गरम कर लें। फिर अपने हाथ, पैरों और हथेलियों पर लगायें। दो-तीन दिन में राहत मिलेगी।

 

7) अगर आप अस्थमा से परेशान हैं तो एक चम्मच शहद और सरसों के तेल का सेवन करें। कुछ ही दिनों में इस बीमारी से आराम मिलने लगेगा।

 

8) सरसों के तेल की एक और खासियत है कि ये ओमेगा 3 से भरपूर होता है। अगर आप इसका रोज खाने में उपयोग करते हैं तो यह आपके हार्ट को हेल्दी बनाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

 

9) मच्छरों से तो सब परेशान रहते हैं। हम सरसों के तेल को मॉसक्विटो रेपेलेंट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी स्मेल से मच्छर पास नहीं आते।

 

10) सरसों का तेल बालों के लिये भी काफ़ी फ़ायदेमंद है। बालों में इसकी मालिश करने से रूसी खत्म होती है। बाल चमकदार और स्वस्थ बनते हैं। तो जल्दी से सरसों के तेल को अपनी डायट में तथा अन्य उपयोग में शामिल कर ही लीजिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post