पूर्वांचल के कद्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने मेडिकल किट, वेपर मशीन और मास्क का दिल्ली में वितरण किया


- संजय भूषण पटियाला, ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com

 

दिल्ली 1 जून 2021। कांग्रेस के नेता राणा सुजीत सिंह और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेहंदी ने मिलकर, अनिल चौधरी दिल्ली प्रदेश अध्य्क्ष के तत्वाधान में मेडिकल किट, वेपर मशीन और मास्क का वितरण किया। देश भर में चल रहे लॉक-डाउन में जरूरतमंदो को मदद करने को लेकर सुर्खियों में छाये कांग्रेस के कद्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने बताया कि मैं ज्यादा कुछ नही कर रहा हूँ, बस जरूरत मंद लोगों की सेवा कर रहा हूं। जिन आमजन ने इतना प्यार दिया है, उन सभी लोगों के साथ-साथ मेरे अपने पूर्वांचली समुदाय की सेवा करता आ रहा हूँ और हमेशा करता रहूँगा, इसमें मुझे ख़ुशी मिलती है।

 

राणा सुजीत सिंह ने मेडिकल व्यवस्थाओं पर दुःख जताते हुए कहा कि सरकार इस महामारी से निपटने के लिए बिल्कुल असफल है। दिल्ली सरकार ने तो मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर जितना पैसा लगाया, ये बहुत बड़ा घोटाला है। दिल्ली के जनता की जेब का पैसा इन क्लिनिक के नाम पर बहाया गया है, और एक भी क्लिनिक जनता के काम का साबित नहीं हुआ। दवा, इंजेक्शन, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर के बिना जनता ज़िन्दगी हार रही है, ये शर्म की बात है। 

 

जनता को भ्रमित कर के आई हुई बीजेपी और आप सरकार की सच्चाई तथा असफलता जनता के सामने है। गलत सरकार चुनकर, ऐसी सरकार की ग़लतियों की वजह से हमने 7 साल गँवा दिए हैं। देश इससे कम से कम 50 साल पीछे चला गया है। ये हमारे लिए सबसे दुःख की बात है कि हम आज अर्थव्यवस्था में बांग्लादेश जैसे छोटे से देश से भी पीछे हो गए हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस ही ना केवल इस महामारी से निजात दिलाएगी, बल्कि जनता के मन में सरकारों के प्रति खोया विश्वास भी जगाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم