राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज 6 मई को निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे और गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत से सात बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद जाट समाज और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।
