मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित


मध्यप्रदेश में कोरोना के बाद लगातार बढ़ रहे
ब्लैक फंगस की भयावहता को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने राज्यों से इस बीमारी को महामारी घोषित करने के लिए कहा था।


मध्यप्रदेश के 8 मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए आरक्षित 420 बेड पर 361 मरीज भर्ती हैं। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ब्लैक फंगस के लिए 80 बेड आरक्षित हैं, लेकिन यहां 90 मरीज भर्ती हैं।


भोपाल संभाग में अगले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टराें को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم