दमोह उपचुनाव की मतगणना जारी

दमोह उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन यहां लगातार आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड की मतगणना के बाद अजय टंडन 4728 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी लगातार पीछे चल रहे हैं।

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर राहुल सिंह लोधी ने चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस उपचुनाव में राहुल सिंह लोधी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े।

Post a Comment

أحدث أقدم